होम बिहार जिले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, एक प्रखंड से दो महिला सहित...
कोशी एक्सप्रेस: बी.चन्द्र की रिपोर्ट
मधुबनी:- सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की पहली अपडेट के अनुसार बिहार में 105 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
मधुबनी जिला में दो महिलाओं सहित 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज राजनगर से मिले हैं।
राजनगर से 34 वर्ष और 28 वर्ष की दो महिलाओं सहित कुल 13 कोविड-19 पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। लोग चिंतित हो रहे हैं।
राजनगर से मिले 13 पॉजिटिव मरीज में से 11 पुरुषों की उम्र 24, 49, 23, 35, 25, 45, 42, 42, 17, 25 और 60 वर्ष है।
वहीं खजौली से 55, 23, 55 वर्षीय 03 पुरूष। 
रहिका, मधेपुर और लौकही से क्रमशः 25, 40, 25 वर्षीय एक-एक पुरूष कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।
राहत की बात ये है कि मधुबनी जिले में लगातार काफी संख्या में लोग कोरोना की जंग जीतकर (स्वस्थ होकर) घर भी जा रहे हैं।