देश की आंतरिक शक्ति जब मजबूत हो रही है: डॉ० रामनरेश सिंह
सुपौल : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को नागरिक संशोधन अधिनियम(CAA) के समर्थन में समर्थन यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथ में झण्डा लिए भारत माता की जय, वन्दे मातरम, वी सपोर्ट सी ए ए जैसे नारे लगते हुए बेरो एवं सुखपुर में निकाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हुए अल्पसंख्य समुदाय के लोगो को नागरिकता देने वाले कानून है ना कि भारत से किसी को भागने वाले लेकिन विपक्ष अनर्गल बयान देकर समाज को तोड़ना चाहती है, जो कभी हो नहीं सकता है।उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है ।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ o रामनरेश सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक शक्ति जब मजबूत हो रही है तब विपक्ष के पेट में दर्द शुरू हो गया है।

कार्यक्रम को मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शंकर चौधरी,रणधीर ठाकुर, गिरीश चंद्र ठाकुर, रजनीश सिंह,विमलेंदु ठाकुर,गिरधारी कुमार,
जबकि कार्यक्रम में मुख्यरूप से चंदन चौधरी,उमाशंकर शर्मा,ब्रजेश यादव, विक्रम चौपाल, रामप्रसाद यादव,रणधीर सिंह, बबलू झा, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयवीर यादव ने की।
