सहरसा: भारतीय जनता पार्टी सहरसा की जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता मे मंगलम मैरिज रिसोर्ट कहरा कुटी सहरसा मे संपन्न हुई ।पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं बन्दे मातरम् गायन के साथ बैठक शुरू की गई ।
बैठक में सहरसा जिला प्रभारी अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक डाॅ आलोक रंजन ,पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव जी,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद ,अरविंद कुमार सिंह, हिरेनदर मिश्र हीरा ने संबोधित किया ।बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद शर्मा ने अगामी कार्यक्रम पर चर्चा और सांगठनिक चर्चा करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति का गठन, सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई ।पूर्व विधायक डाॅ आलोक रंजन ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार तभी होगा जब सभी भाजपा कार्यकर्ता सामंजस्य से कार्य करेंगे ।निवर्तमान जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने कहा संगठन मे जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी संगठन मजबूती के लिए पुरा सहयोग करेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि सब के सहयोग समर्थन के बिना पार्टी मजबूत नही होगा, मैं सभी कार्यकर्ताऔ का सहयोग लेकर संगठन का विस्तार करूंगा और पुरे जिले मे पार्टी मजबूत हो प्रयास करूंगा ।
बैठक का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष प्राण मोहन सिंह मुखिया जी ने किया ।बैठक मे राम सुन्दर साहा, अमीर राम, श्री कृष्ण झा ,सत्यनारायण साह ,सुधीर राजहंस, शंभुनाथ झा ,मनोज यादव ,सिद्धार्थ सिंह सिद्धू ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुजा सिंह राठौर ,अभिषेक बर्धन, बैजनाथ खिरहर ,राजीव रंजन साह, श्यामल पौदार, फुल बाबू, बिनय झा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंच -मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे ।