दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई :किशोर कुमार
सहरसा : पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार ने सहरसा के नरियार में दिल्ली में आग लगने से हुई दर्दनाक मौत की घटना में अकाल मृत्यु के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात की अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और दोषी फैक्ट्री मालिक व संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को चिन्हित कर सजा देने के मांग की। आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में आग लगने की दर्दनाक घटना में 40 लोगों की अकाल मौत हो गई थी, जिसमें 8 सहरसा जिले के थे। घटना की खबर सुनकर एक महिला की भी मौत हो गई थी। मृतकों में नरियार (सहरसा) मो. अफजल, मो. फैसल, मो. सजीम, मो. गियासउद्दीन, मो. राशिद, मो. फरीद, मो. संजार और मो अफसर (नवहट्टा) हैं।
उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इसमें सबसे बड़ा दोष फैक्टरी के मालिक का है, जो बना अनुमति के कॉमर्शियल इलाके में फैक्टरी का संचालन कर रहा था। उन्होंने अपने मुनाफे के चक्कर में गरीब का जान को न्यौछावर कर दिया। हम इसके अलावा प्रशासन को भी बड़ा दोषी मानते हैं, जिसे यह इलाका दिखता नहीं या जान बूझ कर पैसे खाकर चुप रहता। बड़ा जघन्य अपराध है। इसमें चिन्हित कर दोषियों को सजा दी जाये।