एक तो सहरसा शहर में हल्की बारिश में जलमगन हो जाता है लेकिन विगत दिनों हुई मुसलाधार बारिश ने शहर की सूरत ही बदल डाली | गली,मुहल्ले,मुख्यमार्ग जलमगन है |
जलजमाव की समस्या को लेकर आज बुधवार को मोसोमत पोखर, वार्ड न० -22 के लोगों ने घर की महिलओं और बच्चों के साथ सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को पूरी तरह जामकर सडक पर ही बैठ कर जिला प्रशाशन के विरोध में नारेबाजी की और टायर जलाकर रोड पर आगजनी भी की | जाम कर रहे लोगों का कहना था कि हम लोगों का घर पूरी तरह से जलमगन हो गया है |
लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक जाम रहने के बाद जाम की सुचना मिलने पर छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू,पूर्व विधायक संजीव झा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन,स्थानीय वार्ड आयुक्त घनश्याम चौधरी,वार्ड आयुक्त उमेश यादव,सहित जिला प्रशासन की तरफ से सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहांगीर आलम,एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम,कहरा बीडीओ सहित सदर थाना के एसआई नितेश कुमार सदलबल पहुंचे |
अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने गली,मुहल्ले घूम कर लोगों की समस्या से रूबरू हुए एवं समस्या के समाधान हेतु प्रयास करने का भरोषा दिलाया | अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद आक्रोशित लोगो ने जाम समाप्त किया |विधायक नीरज बबलू ने कहा कि पूरे शहर की हालत जलजमाव की समस्या से बुरी तरह प्रभावित है।