बिहार के सहरसा में जल-जमाव की समस्या से खार खाए लोगों के द्वारा सोशल मिडिया सहित शहर के चौक-चौराहों पर पदाधिकारियों सहित वर्तमान एवं पूर्व के जनप्रतिनधि पर की गई टिप्पणी को लेकर बिहार विकास मोर्चा के संयोजक सोनू सिंह तोमर ने बयान जारी कर कहा है कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों पर कि गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से बिहार विकास मोर्चा इत्तेफाक नही रखता है और ना ही समर्थन करता है ना की हम लोगों की ये कार्य शैली है | जिसने पोस्टर लगाया यह जाँच का विषय है साथ ही मोर्चा के बैनर का दुरुपयोग करना कही से उचित नही है |
वही युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष रंजन सिंह ने कहा कि जल जमाव की समस्या से पुरे सहरसा वासी त्रस्त है,मोर्चा हमेशा शहर वासियों के समस्याओ में साथ रही है और रहेगी |मोर्चा समस्याओं के समाधान के लिए धरना,प्रदर्शन,अनशन पर विश्वास करती है |पोस्टर वायरल मुद्दे पर मोर्चा के संरक्षक राजेश कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष राजा राम चौधरी,युवा अध्यक्ष धीरज यादव ने भी सफाई देते हुए निंदा की है |