उरी हमले के बाद देश के विभिन्न स्थानो पर पाक विरोधी विरोध मार्च,पुतला दहन का शिलसिला जारी है।पाकिस्तान के द्वारा भारत में लगातार आतंकवादी को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने एवं उरी हमला के विरोध में सोमवार को सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री एवं सेना प्रमुख का पुतला दहन किया वही पाक का झंडा दहन किया।
सिमरी बख्तियारपुर नगर भाजपा के बैनर तले विरोध मार्च निकाला
नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार भगत, पूर्व जिप उपाध्यक्ष नीलम भगत के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता ने रोष पूर्ण प्रदर्शन मार्च किया। इन नेताओ ने शहर के विभिन्न् रास्तो से होते हुऐ ब्लाक चौक पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं पाक रक्षा प्रमुख राहिल शरीफ का पुतला दहन किया एवं पाकिस्तानी झंडे को आक्रोशित कार्यकर्ता ने जला कर विरोध जताया।
इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार भगत ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत में आतंकवादी का घुसपैठ करा कर भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है ।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत का धर्य का परीक्षा ना लें नहीं तो दुनिया के नक्शे से उसे मिटा दिया जाएगा। पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री नीलम भगत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कही कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है उसे आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए और उरी में शहीद हुए हमारे 18 जवान का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दें। सिन्धु संधी को भारत रद्द कर दे तभी पाक को सही नसीहत मिलेगी।
मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रमेश सिंह, राज किशोर सिंह ,रामानंद शर्मा ,किशोर कुशवाहा, मुस्तकीम असरफ, राजेश कुमार सिंह ,रवि भूषण सिंह ,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बनमा भवेश यादव,सलखुआ अध्यक्ष आलोक कुमार भारती,दिनेश शर्मा, अमरीकन कुमार ,मोहन यादव ,इन दुला देवी, मुन्नीदेवी ,सजनी, सरवन, रीता जैसवाल ,गणेश मिस्त्री बटन शर्मा गब्बर सदा ,ललन जायसवाल ,पवन राम, मुकेश भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।