आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन है।पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सहरसा के बीजेपी कार्यकर्ताओं में एक अलग उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने जहाँ नरेंद्र मोदी को अबतक के कुशल प्रधानमंत्री बताते हुए उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में रोगियों के बीच फल वितरण किया गया. भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल सहरसा के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी मरीजों को सेब, नारंगी, अंगूर, अनार, केला आदि जाकर बांटा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की |
फल वितरण कार्यकर्म में पूर्व विधायक आलोक रंजन,पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,जिला अध्यक्ष माधव चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन,उपाध्यक्ष दिबाकर सिंह,मिडिया प्रभारी शिव भूषण सिंह,नवीन पाण्डेय,विजय कुमार गुप्ता,भाजपा व्यवसाय मंच के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह,रफत परवेज सहित भाजपा और युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे |