बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में बकरीद का पर्व धुमधाम से मनाया गया,सुबह विभिन्न ईदगाहों में नबाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी गई।सिमरी बख्तियारपुर के डयोडी स्थ्ति ईदगाह में सुबह नबाज अदा की गई इस अवसर पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चें आकषर्ण का केन्द्र बना रहा मेले जैसे नजारा के बीच एक दुसरे से गले मिल बकरीद की मुबारखबाद दी गई।
सुबह ईदगाह में नवाज अदा के बाद बकरे की दी गई कुर्वानी
सिटानाबाद ईदगाह में सुबह पौने नौ बजे मौलाना हजरत नेहाल उद्वीन ने उपस्थित लोगों को नबाज अदा करवा कर अमन चैन की दुआ उपर वाले से मांगी गई।उन्होंने कहा की हजरत ईस्माईल की याद में दिये जाने वाले कुर्बानी से दिल को सकुन मिलती हैं हर मालदार को कुर्बानी देनी चाहियंे। तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलेगा।मुसलमान भाईयों को अपने सबसे प्यारे चीज की कुर्बानी देने की रस्म के बीच बकरे,उंट आदि की कुर्बानी देने की परंपरा वर्षो से चली आ रही हैं।
खगड़िया सांसद चोधरी महबुब अली केसर,विधायक दिनेश चन्द्र यादव,पूर्व विधायक अरूण यादव, मो हस्सान आमल,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी अरविंद कुशवाहा,राहील अंसारी,फिरोज आलम,अब्र्दुरहीम,यासीर अराफात,लक्की सेख,मुदस्सीर,हसीन खान,इसरार खान,डा महमुदुल हसन,नीलू भटनागर आदि ने बकरीद की मुबारखबाद लोगों को दी।