शिवम कुमार : बिहार के अररिया में ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर डीएम ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम हिमांशु शर्मा ने बकरीद पर्व को लेकर उपद्रवी तत्वों व आसामाजिक तत्वों पर विशेष सतर्कता एवं कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है।उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति दिनांक 13 से 14 सितम्बर 2016 तक के लिए की गयी है।
सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को 12 सितम्बर 2016 की संध्या में अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर पहंुच जायेंगे तथा इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को देंगे। उन्होंने बताया कि जिले के अररिया थाना, फारबिसगंज थाना, जोगबनी थाना, जोकीहाट थाना, रानीगंज थाना, सिमराहा थाना, भरगामा थाना, नरपतगंज थाना, कुर्साकांटा थाना, सिकटी एवं पलासी में प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावा सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखेंगे। पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष सूचना केन्द्र भवन अररिया में बनाया गया है |