शिवम कुमार : एसएसबी जवान की मौत को लेकर अररिया पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफतार किया।गिरफ्तार आरोपी में लल्लू उर्फ अरविन्द यादव,अशोक साह, अशोक यादव,नरेन्द्र यादव ये सभी बागनगर के रहने वाले हैं तथा एक अन्य अभियुक्त वीरेन्द्र मंडल मलहरिया गांव के रहने वाले हैं।
एसएसबी जवान की मौत के बाद अररिया पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित किया गया। प्रेस कांफ्रेस के क्रम में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि एसएसबी जवान मुरली यादव साकिन बागनगर चिल्हनियां का रहने वाला बताया जाता है। उन्होंने बताया कि मुरली यादव के गायब होने को लेकर उनके भाई कृष्ण कन्हैया यादव ने अररिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और प्राथमिकी में दर्ज सभी आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। इसके बाद पुलिस के पूछताछ के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया की पैसे को लेकर हुई बातचीत के दौरान मारपीट होने लगी। इसी बीच नरेन्द्र यादव ने मुरली यादव की गर्दन को पकड़कर मरोड़ दिया जिससे तत्क्षण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इसके बाद सभी आरोपियों ने मृतक मुरली यादव के शव को नहर के किनारे की छोड़कर भाग खड़े हुए।