मुकेश कुमार मिश्र : श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के सेवा दल लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में अनवरत लगे हुए। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन पर एवं प्रेमानंद जी के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राहत सामग्री एवं पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। शैलेश सिंह, संजीव कुमार,शंकर सिंह,नयन सिंह,पप्पु भगत,रोशन सिंह,प्रभु प्रिंस, आशू सिंह, मंटु साह,योगिराज रंजन, सुखदेव, गौतम, सचिन आदि दर्जनों सेवा अनवरत बाढ़ पीड़ितों की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं।।
इस संकट की घड़ी में श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया अपने उद्देश्य पर खड़ा उतरकर बाढ़ पीड़ितों की सेवा बढ़ चढकर कर रहे हैं। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्री शिव शक्ति योग पीठ का राहत गाड़ी जब बाढ़ पीड़ित इलाके में पहुंचती हैं तो पीड़ित की भीड़ उमड जाती हैं। सेवा दल कतार बद्ध करके सभी को राहत सामग्री देते हैं। भागलपुर के बाढ़ पीड़ित इलाके में श्री शिव शक्ति योग पीठ का नाम सुनते ही बाढ़ पीड़ित राहत के लिए दौड़ पडते हैं। वहीं परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज खुद राहत वितरण पर नजर बनाए हुए हैं। तथा टेलीफोन से बीच बीच में पका हुआ भोजन में बदलाव कर बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण का आदेश दे रहे हैं।