मुकेश कुमार मिश्र : बिहार के खगड़िया में परवत्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री रामानंद प्रसाद सिंह बाढ़ पीड़ितों से प्रतिदिन मिल रहे हैं। ताकि बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी न हो। प्रशासन की तरफ से भी बाढ़ पीड़ितों को सारी मदद मिल रही हैं। वहीं गोगरी नारायणपुर बांध का बचाने के लिए प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीण दिन रात लगे हुए हैं। आपदा विभाग की टीम बांध को बचाने में सारी ताकत झोक दी है। देर रात आंधी एवं बारिश ने बाढ़ पीड़ित को कष्ट पहुँचाया। लेकिन सभी समान स्थिति में हैं।


शुरु हुए 19 राहत शिविर
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अब प्रशासन के द्वारा राहत शिविर शुरु हो चुका है।इन शिविरों में मध्य विद्यालय दुधैला,प्राथमिक विद्यालय कोरचक्का नयावास,म वि बुधनगर,प्रा वि अम्बेडकर नगर भरसो,भोनू कुताय बालिका उच्च विद्यालय कुल्हरिया,म वि उदयपुर,प्रा वि इंग्लिश लगार,बिशौनी ठाकुरबाड़ी,प्रा वि कज्जलवन जोरावरपुर,प्रा वि जोलहा टोला कन्हैयाचक,कन्या प्रा वि बड़ी लगार,म वि नयागांव,म वि माधवपुर एक,म वि कवेला,पंचायत सरकार भवन कवेला,म वि जानकीचक,शिव मंदिर भरतखंड तथा म वि थेभाय शामिल है।
सौ कर्मियों की हुई है प्रतिनियुक्ति
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ पीड़ित परिवारों को राहत पहुँचाने के लिये खोले गये राहत शिविरों में सौ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।इन कर्मियों को छ: छ: घंटों की ड्यूटी दी गयी है।दिन रात के आधार पर किये गये इन प्रतिनियुक्तियों की मोनिटरिंग के लिये अलग से व्यवस्था की गयी है।