मुकेश कुमार मिश्र : शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया भागलपुर के तत्वावधान में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन पर एवं प्रेमानंद जी के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सदस्य गण उतर पड़े। शुक्रवार को शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के सदस्यों ने खगडा गांव में राहत शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच सुबह में सुखा राहत एवं दोपहर में खिचड़ी का वितरण किया गया। लगभग दो हजार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण दिन भर चलता रहा।
इस मौके पर आशु कुमार, रौशन सिंह,निर्मल सिंह,अजीत सिंह,राधव सिंह,मनोज सिंह, संजीव कुमार,मुकेश सिंह,सतीश सिंह पप्पु भगत, बिट्टु भगत, शैलेश सिंह, मिलटन सुमित, आदि सैकड़ों सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा की। शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से बाढ़ पीड़ितों के बीच खूशी का माहौल देखा गया।
बाढ़ पीड़ित पका हुआ भोजन प्राप्त कर खूश हुए। शिव शक्ति योग पीठ के सदस्यों ने बताया कि बाढ़ पीड़ित की सेवा अनवरत जारी रहेगा। इस प्रकृति आपदा में सभी को एक जुट होकर बाढ़ पीड़ितों की सहयोग करने का आह्वान किया।