सहरसा (kx डेस्क) : नगर परिषद् क्षेत्र जल-जमाव की समस्या,योजनओं में व्यापत भ्रष्टाचार सहित 8 सूत्री मांगो को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद् ने जिला परिषद प्रांगन से नारेबाजी करते हुए नगर परिषद् कार्यलय में कार्यलय अवधि पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी किया |जिसके चलते दोपहर तक काम-काज प्रभावित रहा | बाद में कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम के आश्वासन पर तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित हुआ |
जन अधिकार छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष शुभम कुमार राज उर्फ़ गुड्डू यादव के नेत्वृत में हो रहे तालाबंदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शहर में जलजमाव की समस्या से लोग आजीज आ चुके है जिस कारण नगर की सभी सड़के पैदल चलने लायक भी नही रही है ,बरसात के बाद शहर नरक बन जाता है फिर भी नगर परिषद इस और ध्यान नही देती है,उन्होंने कहा की नगर परिषद के सभी योजनाओ ने भ्रष्टाचार व्याप्त है |
8 सूत्री प्रमुख मांगे
- जल-जमाव की समस्या का जल्द से जल्द निदान करते हुए नगर परिषद को पांचवा वित्त आयोग से मिले राशी का बन्दर बाँट नही कर शहर में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाए |
- शहर की सभी नालियों की साफ-सफाई कराकर कचरों का निपटारा ससमय किया जाए |
- बहाल सफाई कर्मियों से सभी वार्ड का कार्य कराया जाए ना की किसी वार्ड पार्षद या जन प्रतिनिधि के यहाँ भेजा जाए |
- नगर परिषद क्षेत्र में संचालित योजनाओ में योजना का नाम एवं प्राक्लन राशी का बोर्ड लगाया जाए |
- चापाकल का टेंडर नियम के बिपरीत अपने चहेते को देने की जाँच सहित स्थलीय जाँच की जाए |
- शहर के सभी वार्डो सहित मुख्य सड़को पर समुचित लाइट की व्यवस्था की जाए |
उपरोक्त प्रमुख मांगो सहित अन्य मांगो से सम्बंधित मांग पत्र नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से मांग पत्र सौपा |
इस तालाबंदी आन्दोलन में जन अधिकार छात्र परिषद के वरीय कार्यकर्त्ता समीर पाठक ,दीपक यादव,ललन यादव,लड्डू यादव,अमरेश,प्रभु शर्मा,नरेश निराला,श्याम सागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे |