कटिहार: (Syead Shadab Alam) : जिले के मनिहारी इलाके में गंगा नदी में क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के उलट जाने के कारण आठ लोगों के डूबने की आशंका है जबकि 20 अन्य तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आए।अंचल अधिकारी चंद्र कुमार ने बताया कि 20 लोग सुरक्षित तैर कर बाहर आ गये जबकि आठ अन्य लापता हो गये। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना सिंगल टोला के निकट कल उस समय हुयी जब खेतों में काम करके लोग नाव से वापस घर लौट रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोग थे।सुरक्षित तैर कर बाहर आने वाले बलदेव महतो,सतीश पासवान एवं अशोक काफडी ने बताया कि छह लापता लोग नया टोला बाघमारा के रहने वाले हैं जबकि दो मंडल टोला के हैं। डॉ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घायलों का मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया जा रहा है और इलाजरत लोग अभी खतरे से बहार है |नाव पलटने की सुचना मिलते ही पीड़ित परिवारो में कोहराम सा मचा है।वहीँ जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर कैम्प किये है।जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद वहा पहुच कर बचाव कार्य को तेजी से करा रहे है।